नन्द लाल ज्वेलर्स का 70 साला सेलिब्रेशन, गिरजा ने जीती कार

Spread the love


लकी ड्रा में ग्राहकों ने जीते शानदार इनाम
———————-
संवाददाता
बहेड़ी। नन्दलाल ज्वेलर्स के लकी ड्रा सेलिब्रेशन में गिरजा गंगवार ने पहला इनाम जीता. उनको मारुती की सलेरियो कार दी गई. नन्द लाल सरन ज्वेलर्स के 70 साल का सफर पूरा होने पर ग्राहकों के लिए लकी ड्रा स्कीम चलाई गई थी.
‘किसना’और नंद लाल ज्वेलर्स की तरफ से आज ब्लेसिंग गार्डन में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया. तमाम व्यापारियों और ग्राहकों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. राजा राम परिवार के तमाम लोगों ने दीप प्रज्वलित किया. इस मौके पर मौजूद बुज़ुर्ग ग्राहकों से लकी ड्रा के कूपन निकलवाए गए. पहला इनाम मारुती की सेलेरियो कार गिरजा गंगवार के हिस्से में आई. दूसरे इनाम के रूप में दो एक्टिवा स्कूटी थीं, जो मोहम्मद फैज़ और सुमन रानी को मिलीं. इसके साथ ही 35 और इनामों के कूपन भी निकाले गए. कार्यक्रम में मौजूद कूपन होल्डर्स, जो इनाम नहीं जीत पाए, उनको भी सेलिब्रेशन गिफ्ट दिए गए.
नन्द लाल ज्वेलर्स ने अपने व्यापारिक सफर के 70 साल पूरे होने पर अपने ग्राहकों के लिए 25हज़ार रूपये की खरीद पर एक लकी ड्रा कूपन देने की योजना चलाई थी. आज हुए इस शानदार कार्यक्रम में नंद लाल सरन के बेटे अतुल गर्ग ने मेहमानों का स्वागत करते हुए अपने पिता के नक्शे कदम पर ही ग्राहकों को पूरी ईमानदारी के साथ बेहतरीन डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध कराने और विश्वास का वह रिश्ता हमेशा कायम रखने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की.
इस मौके पर नन्द लाल ज्वेलर्स के आलोक गर्ग, अनमोल गर्ग और उत्कर्ष गर्ग ने सभी मेहमानों का आभार जताते हुए सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए. व्यापार मंडल के मोहम्मद अशरफ, सलीम रहबर,रितिन गोयल, सईद गोल्डन, नदीम फैंसी, मिशन ग्लोबल एकेडमी के संरक्षक आर के सक्सेना,संजीव मित्तल, राकेश गर्ग, मुकेश गर्ग, विवेक गर्ग के साथ राजा राम परिवार के तमाम लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में मौजूद प्रतिष्ठित लोगों का शाल उढाकर सम्मानित भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *