बरेली 30 नवंबर। लगभग 30 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में बड़ी संख्या में लोग आज भी स्वरोजगार पर निर्भर हैं। व्यापार मंडल का भी मानना है कि एक ओर जहां स्वरोजगार से आजीविका का निर्वहन सम्मान पूर्वक हो सकता है वहीं दूसरी ओर व्यापारी दूसरों को रोजगार देकर व प्रदेश के खजाने को अपने खून पसीने व मेहनत से बेचे गए माल पर उपार्जित कर द्वारा भरने का काम करता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने सभी जनपदों की समीक्षा प्रारंभ कर दी है । बरेली जनपद की समीक्षा के दौरान यह आभास हुआ कि बरेली जैसे बड़े जिले में जहां व्यापार मंडल की 30 से ज्यादा तहसील व टाउन एरिया की इकाइयां हैं वहां अब जिले में नई ऊर्जा की आवश्यकता है। इस पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों के मंथन के उपरांत जिले की कमान ऊर्जावान व व्यापारिक गतिविधियों में हमेशा अपनी उपस्थिति बनाए रखने वाले जितेंद्र रस्तोगी को जिला अध्यक्ष के रूप में सौपी जा रही है। जिले के प्रभारी के रूप में गोपेश अग्रवाल व चेयरमैन के रूप में विपिन गुप्ता पूर्ववत रहेंगे। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि जिले के बड़े आकार को देखते हुए पूर्ववत महामंत्री प्रकाश आयलानी के साथ संदीप अग्रवाल मिंटू को भी महामंत्री की जिम्मेदारी दी जा रही है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव अग्रवाल के पास रहेगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने कहा कि जिले की नई टीम के गठन के साथ अब संगठन अपने पुराने कलेवर में काम करेगा और विभिन्न विभागों में जहां भ्रष्टाचार चरम पर है इसका विरोध किया जाएगा। जीएसटी विभाग में भी व्यापारियों का घनघोर शोषण हो रहा है और अधिकारी अपने अधीनस्थों को बचाने में और लीपापोती करने में व्यस्त है। व्यापारियों की शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। व्यापार मंडल 12 दिसंबर को इस संबंध में शासन से वार्ता करने जा रहा है। बेलगाम अधिकारियों के कारण व्यापारी परेशान है और सरकार की किरकिरी हो रही है।शीघ्र ही व्यापार मंडल एक बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें जिले के लगभग 2000 पदाधिकारी भाग लेंगे।नए सदस्यों को जिनकोआज शामिल कराया जा रहा है उनको निम्न जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री अजय अग्रवाल जी एडवोकेट, जय नारायण गुप्ता , अर्जुन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विनोद रस्तोगी, राम किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में अमित गोयल, आलोक अग्रवाल, गणेश सावन्त, अनिल सैनी, अनूप गोयल जी दीपेन्द्र वर्मा सर्राफ, वरिष्ठ मंत्री के रूप में संजीव रस्तोगी मुक्की (पार्षद), नीरज वैश्य जी (पार्षद), अतुलअग्रवाल,प्रदीप रुहेला, मन प्रकाश गुप्ता, ओम बाबू वैश्य जी सर्राफ रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सराफ को प्रदेश में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।कार्यक्रम में महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया,, गिरधारी देवनानी ,श्याम मिठवानी, शिरीष गुप्ता , विपिन गुप्ता, गोपेश अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल सुनील शर्मा सुशील मित्तल आदि उपस्थित थे।