बाल दिवस पर स्कूलों में लगा उत्सव का मेला, बच्चों ने दिखाया हुनर

Spread the love

लालगंज, प्रतापगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। यहां उत्सव के माहौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं मेला लगा तो कहीं प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपना हुनर दिखाया।प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर प्रथम में पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण प्रधानाचार्या शुचिता मिश्रा इंचार्ज ने किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने मेले का आयोजन किया। शिक्षक अजय कुमार मिश्र एवं शिक्षिका अंजू कुमारी ने बाल दिवस की ऐतिहासिकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षकों द्वारा अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन की प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण पाण्डेय ने किया। अजय मिश्र ने बताया कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इस मौके पर छात्र छात्राओं में राम किशुन, सोनाली, मोहिनी, नित्या, सौरभ,लकी,अंशिका,सोनल,सुनैना,स्वरागिनी,अर्पिता,आर्यन और शनि समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *