बरेली में राज्यपाल ने किया सम्मानित
संवाददाता
बहेड़ी। जे एन्ड ए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की एक स्टूडेंट मंतशा ने बी कॉम (फाइनेंसियल सर्विस) में गोल्ड मैडल हासिल किया है. बरेली में आज एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसको गोल्ड मैडल और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया.
मंतशा बहेड़ी के शमीम अहमद की बेटी है. उसने बहेड़ी के जे एन्ड ए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से बीकॉम की तालीम हासिल किया, और यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मैडल हासिल किया. मंतशा को आज जब दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल ने सम्मानित किया, उस वक़्त उसके कॉलेज और घर पर जश्न का माहौल था. दरअसल मंतशा ने गोल्ड मैडल हासिल कर न सिर्फ जे एन्ड ए का नाम रोशन किया, बल्कि बहेड़ी का नाम भी रोशन किया. जे एन्ड ए के लिए भी मंतशा की यह उपलब्धि बा इ से फ़ख़्र रही. कॉलेज के बहुत कम समय में इस होनहार बच्ची की उपलब्धि यक़ीनन काबिले तारीफ़ है.
जे एन्ड ए के सीएमडी सलीम अख्तर ने मंतशा को उसकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए बधाई देते हुए कॉलेज स्टॉफ को भी मुबारकबाद दी.
