7 नवंबर शुक्रवार।बिजनौर, लखनऊ *
बिजनौर कस्बे के गढ़ी सरवन नगर सब्जी बाजार के किनारे पर स्थित राजू फल एवं जूस की दुकान रात में जलकर खाक हो गई। बिजनौर कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी राजू रावत पुत्र कुशहर सरवन नगर बिजनौर की सब्जी मंडी के किनारे पर दुकान फल और जूस की दुकान करते हैं। गढी मोहल्ला सब्जी मंडी के कोने पर स्थित पक्की दुकान में वह सेब, केला अनार, नारियल आदि फल व जूस बिक्री का कार्य करते हैं। दुकान पर राजू के पुत्र अंकित व अंकुश भी मदद करते हैं। और रोज की तरह वह 6 नवंबर की रात 10:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। 7 नवंबर की सुबह 4:00 बजे दुकान के पीछे रहने वाले लोगों ने राजू को फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान जल रही है। राजू ने देखा तो दुकान धू धू कर जल रही थी। मौके पर पहुंचे राजू ने बुझाने की कोशिश की एक राहगीर ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। पड़ोस के लोगों और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खत्म हो चुकी थी। डायल 112 के द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर आपात पुलिस फायर ब्रिगेड पहुंची। राजू का कहना है किउसका सब कुछ खत्म हो गया। वह इसी दुकान के माध्यम से अपने बच्चों का जीवन यापन करता था। राजू ने बिजनौर थाने पर लिखित तहरीर भी दी है। रात में इतनी आग कैसे लगी इन कारणो का पता अभी नहीं चल पाया है।
बिजनौर बाजार में फल जूस की दुकान जलकर खाक
