मध्य प्रदेश शासन द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है छतरपुर जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने 5 अगस्त 2024 को छतरपुर जिले कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था । उन्होंने प्रशासनिक क्षमता में छतरपुर जिले में स्कूली विद्यार्थियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग सम्मानित नागरिकों किसानों मजदूरों व्यापारियों समाजसेवियों कर्मचारी पत्रकारों में कार्य करने की क्षमता स्थापित कर एक वर्ष में छतरपुर जिले को प्रदेश की सूची में सम्मान दिलाने का काम किया है इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उनके 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर छतरपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार संपादक श्री सुरेंद्र अग्रवाल श्री हरि प्रकाश अग्रवाल श्री राम किशोर अग्रवाल श्री घनश्याम पटेल श्री विनोद अग्रवाल श्री श्याम खरे श्री प्रतीक खरे
श्री अरविंद जैन दीपू श्री उन्नत पचौरी श्री भूपेंद्र सिंह श्री लोकेश चौरसिया श्री संजू त्रिपाठी श्री मन्नू लाल रैकवार संपादक श्री राधे यादव श्री भरत यादव श्री संजय अवस्थी लगभग 50 पत्रकारों ने नगर वन गार्डन वार्ड नंबर 1 नारायणपुर रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया है । बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी एवं पत्रकार श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड द्वारा छतरपुर जिला कलेक्टर श्री पास जायसवाल जी का साथियों सहित पुष्माला पहनाकर शाल श्रीफल से कार्यक्रम स्थल पर सम्मान किया ।
जिला कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें । छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि नगर वन गार्डन बहुत ही सुरक्षित और उत्तम जगह पर होने के कारण यह पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण सुरक्षित और समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाला स्थान है
कलेक्टर-एसपी ने पत्रकारों के साथ नगर वन में किया पौधरोपण
*नगरपालिका एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया संयुक्त कार्यक्रम पौधारोपण जिला व प्रदेश को संदेश देने वाला कार्यक्रम रहा *
नगरपालिका अध्यक्ष ने भी लगाए फलदार पौधे
पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध प्राण वायु के प्रदेश में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान का छतरपुर जिले में भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ बुधवार को नौगांव रोड डिजिटल कॉलेज के पास नगर वन में पौधरोपण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने भी सभी के साथ पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम नगरपालिका एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। पौधरोपण में एसडीएम लवकुशनगर एवं प्र. पीआरओ राकेश शुक्ला, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। नगर वन में 11 हजार पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया। पौधरोपण के दौरान आम, नींबू, अमरूद, जामुन, कटहल इत्यादि फलदार पौधों को रोपा गया। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिलेवासियों से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान से जुड़कर पौधा लगाने एवं उनकी नियमित देखरेख करने की अपील की है । कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण के बाद वार्ड मोहल्ले के नागरिकों ने जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उन्होंने प्रशासन से मांग रखी है कि इस वार्ड में नाली निर्माण और सड़क निर्माण आवश्यक है जिसको पूरा कराया जाना चाहिए जिला कलेक्टर द्वारा नगर पालिका प्रशासन को इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है ।
जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक पत्रकारों ने एक दिन में 7 हजार पांच सौ पौधों का रोपण कराया ।छतरपुर 6 अगस्त 2025
