# दिनांक 5 एवं 6 मई को रेलवे बोर्ड के साथ NFIR के पी एन एम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने रेल कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया #
# PRKS के वर्किंग प्रेसिडेंट ए
वं जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा एवं महामंत्री एवं AGS/NFIR विनोद राय हुए रेलवे बोर्ड पी एन एम में शामिल #
# रेलवे बोर्ड पी एन एम में पूर्वोत्तर रेलवे सहित तमाम क्षेत्रीय रेल के कर्मचारियो की समस्याएं कैटिगरी वाइज उठाकर उन समस्याओं को हल करना फेडरेशन का प्रमुख कार्य है। PNM के माध्यम से रेल कर्मचारियों की समस्याएं सीधे रेलवे बोर्ड के संज्ञान में आ जाती हैं- विनोद राय/ महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ #
प्रकाशनार्थ
दिनांक 5 और 6 मई को रेलवे बोर्ड के साथ NFIR के PNM में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं जोनल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री रमेश मिश्रा महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी NFIR श्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे सहित तमाम क्षेत्रीय रेलों के कर्मचारियों की समस्याएं कैटिगरी वाइज रेलवे बोर्ड में उठाया। जिसमें ए सी मैकेनिक स्टाफ को गाड़ियों की मार्शलिंग में जनरल कोच को पावर कार के बाद रखने से कार्य करने में आ रही समस्याऐं, एसी मैकेनिक को गाड़ियों में बैठने की जगह नहीं है, पॉइंट्स मैन कर्मचारियो का प्रमोशन वर्षों से लंबित है एवं उनके लिए यार्ड में गर्मी धूप बरसात में बैठने की जगह ना होना, ट्रैकमैन कर्मचारी का प्रमोशन वर्षों से लंबित है एवं उनके लिए सेफ्टी शूज सेफ्टी उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, लोको पायलट शांटिंग ll का प्रमोशन लोको पायलट शांटिंग- फर्स्ट में 2016 se लंबित है तथा लोको रनिंग स्टाफ को ट्रांसफर करप्रताड़ित किया जाता है।
यांत्रिक कारखाने में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है तथा जो टॉयलेट है वह अत्यंत खराब अवस्था में है।
कमर्शियल विभाग के टी टी रनिंग रूम में केयरटेकर नहीं है तथा उनके भोजन और नाश्ते का कोई प्रबंध नहीं है जिससे टी टी स्टाफ को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे चिकित्सालय में रेफर की समस्या है कर्मचारियों को मनचाहे जगह पर रेफर नहीं किया जा रहा है एवं पैरामेडिकल स्टाफ, स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी बनी हुई है, ओटी असिस्टेंट के ग्रेड पे में सुधार के लिए भी मुद्दा पी एन एम में उठाया गया। NFIR के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर एम राघवैया ने स्टाफ साइट से कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया। PRKS के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड पी एन एम में कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है एवं उन्हें हल भी कराया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री फिरोजुल हक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दीपक चौधरी,शमशाद अहमद, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, कौशल कुमार सिंह कारखाना मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर मंडल मंत्री श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव बृजपाल सिंह , देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक,अवध बिहारी पांडे, अजय त्रिपाठी, अनिल दुबे, अभिषेक गुप्ता, दीपक प्रजापति, नूर ए आलम, योगेंद्र पाल, दिनेश शर्मा, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव , हेमंत कुमार, सत्येंद्र कुमार गोस्वामी, मुकेश कुमार, विनय सिंह,विजय सिंह, वैभव पांडे,आशुतोष सिंह, मनु कुमार इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय को कर्मचारियों की समस्याएं उठाने के लिए धन्यवाद दिया है।
