भाकियू टिकैत संगठन के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दिन शुक्रवार को जिला अध्यक्ष गोरखपुर आशीष कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय गोरखपुर पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति महोदया के नाम से 5 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन उत्पीड़न व दमन रोकने तथा मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाने के संबंध में
आज संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर पूरे भारत में हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग रखा
पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों के संघर्ष को पुलिस के जरिए दमन किए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रहरी ने बताया पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया है। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें आ रही हैं। राज्य में पुलिस राज्य स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करना इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।
दूसरी ओर, केंद्र सरकार अमेरिका, यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही है। ये समझौते देश के राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकारक साबित होंगे। केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल भारत के दौरे पर है। इन मुक्त व्यापार समझौतों से देश के कृषि और डेयरी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य छोटे व्यवसायों के नष्ट होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं विभिन्न न्यायप्रिय जनसंगठन धरना प्रदर्शन कर आपसे मांग करते हैं कि किसानों की सभी जायज मांगें मानीं जाए
धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे आशीष अग्रहरी जिला अध्यक्ष गोरखपुर एवं जगराम चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री व गोरखपुर जिला प्रभारी,रामजीत कनौजिया,रामदुलारे चौधरी, वकील खान, भोला यादव, लक्ष्मण यादव तहसील अध्यक्ष चौरी चौरा , पट्टू सिंह तहसील अध्यक्ष बांसगांव,मोहित यादव,सुदर्शन निषाद,मनोज कुमार,मुनील चौरसिया,हरी लाल यादव, हरिदास प्रजापति, सरोज जायसवाल, अनुपमा देवी, विशुन देव तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
भाकियू टिकैत संगठन ने जिला मुख्यालय पर पदाधिकारी ने भरी हुंकार एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत के नाम से सौंपा ज्ञापन
