भारतीय किसान यूनियन (रोहटा)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के युवाओं के साथ मनाया होली

Spread the love

गोरखपुर, भारतीय किसान यूनियन( रोहटा)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने क्षेत्र के युवाओं के साथ देश का राष्ट्रीय पर्व होली धूमधाम से मनाया। देश का राष्ट्रीय पर्व होली एक ऐसा त्यौहार जो बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों के तरफ ले जाता हैं। इसलिए देश के युवा बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों की तरफ ध्यान दें और अच्छाइयां तभी आएंगे जब हम एक दूसरे का सुख और दुख में सहयोग का ध्यान देंगे। खासकर भारतीय किसान यूनियन (रोहटा )इन चीजों पर ध्यान देता है और इस संगठन का निर्माण सिर्फ इसीलिए हुआ है कि हम सुख और दुख में एक दूसरे के साथ रहे ।यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह भारतीय किसान यूनियन( रोहटा )के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान जी अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से हमेशा और हर मीटिंग में कहते रहते है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष यह भी कहते हैं की युवा और किसान देश का भविष्य है अगर ठान तो बदलाव हो सकता है इसीलिए हम सभी के देश के प्रथम प्रधानमंत्री अग्रज और पुराने किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह का नारा तब सार्थक होगा। जब हम युवा और किसान उनके बताए मार्गों पर” जय जवान, जय किसान” का नारा दिया था। यह तभी सार्थक होगा जब हम नशा को त्याग कर जवान और किसान हित में सोचेंगे और कार्य करेंगे ।युवाओं को हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए और विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करनी चाहिए। तभी हमारे देश के युवा और किसान, मजदूर, आगे बढ़ेंगे और तभी हमारे देश का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *