भीषण सर्दी में भी नहीं थमी सेवा: विपिन शर्मा की इण्डियन हेल्पलाइन जरूरतमंदों को करा रही निःशुल्क भोजन वितरण

Spread the love

भीषण सर्दी में भी नहीं थमी सेवा: विपिन शर्मा की इण्डियन हेल्पलाइन जरूरतमंदों को करा रही निःशुल्क भोजन वितरण

लखनऊ। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी ने अपनी निःस्वार्थ सेवा भावना का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया है।संस्था के सक्रिय सदस्य विकास पाण्डेय ने अवगत कराया कि संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समय की पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों और बच्चों तक भोजन पहुंचाना था, जो भीषण ठंड और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।संस्था के सक्रिय सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी केवल विचारों और योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जमीन पर उतारते हुए समाज सेवा को एक आंदोलन का रूप दिया गया है।वहीं एड. दीपेंद्र सिंह ने कहा विपिन कुमार शर्मा और टीम के दृढ़ नेतृत्व और सेवा भाव से यह संस्था हजारों जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है। भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर इस अभियान की सफलता स्पष्ट रूप से झलकती है।संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने कहा संस्था ने अब तक भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर हजारों जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया है। खासतौर पर भीषण सर्दी के मौसम में, जब गरीब और बेसहारा लोग सबसे अधिक परेशान होते हैं, संस्था की यह पहल उन्हें जीने की एक नई राह दिखाती है। संस्था की सदस्य गीता प्रजापति ने बताया भोजन वितरण के अलावा, संस्था का लक्ष्य समाज के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी योगदान देना है।
विपिन कुमार शर्मा का सपना है कि एक ऐसा निःशुल्क मेडिकल स्टोर स्थापित किया जाए, जहां लोग अपने घरों की बची हुई उपयोगी दवाइयां दान कर सकें। इन दवाओं को वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। यह योजना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है, जिससे उन गरीबों को मदद मिलेगी जो महंगी दवाइयां खरीदने में असमर्थ हैं।इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी की यह पहल साबित करती है कि समाज सेवा केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं होती। विपिन कुमार शर्मा का मानना है कि यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान देने का प्रयास करे, तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। ठंड में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का कार्य किसी भी मौसम या परिस्थिति में रुकना नहीं चाहिए।
संस्था ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, जिनके पास बची हुई उपयोगी दवाइयां हों, वे संस्था को दान कर सकते हैं ताकि इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
वास्तव में, इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी और विपिन कुमार शर्मा का यह सेवा कार्य एक मिसाल है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है।संस्था के सदस्य विशाल सक्सेना ने जानकारी दी कि आज के निःशुल्क भोजन वितरण में तहरी चटनी पापड़ अचार जोन 8 के सामने की झुग्गियों व रतन खंड पानी टंकी के पास स्थित झुग्गियों एवं निर्माणाधीन विद्यालय के श्रमिकों और उनके परिवारों, में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में करीब 980 लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस नेक पहल में संजय श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, विकास पाण्डेय, एड. दीपेंद्र सिंह, नवल सिंह, रंजीत कश्यप, मुकेश कनौजिया, अशोक कुमार, ध्रुब सक्सेना, अथर्व श्रीवास्तव और संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला, गीता प्रजापति, आयुषी श्रीवास्तव जैसे सभी समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों का विपिन शर्मा ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *