लेखपाल संघ के धरने में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी

Spread the love


लखनऊ,सरोजिनी नगर तहसील
4 जनवरी, शनिवार, बिजनौर लखनऊ।
पंकज शुक्ला पत्रकार की
(विशेष रिपोर्ट)
2 दिन से धरने पर बैठे लेखपालों ने आज तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। लेखपाल संघ की सरोजिनी नगर शाखा द्वारा आयोजित धरने में आज जिले और प्रदेश के भी लेखपाल संघ के पदाधिकारी पहुंचे। बताते चलें कि सरोजिनी नगर तहसील के ग्राम गहरु के लेखपाल बिंदेश कुमार को विजिलेंस टीम द्वारा 1 जनवरी को पीड़ित की शिकायत पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरोजिनी नगर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा के अनुसार भू माफियाओं के खिलाफ अभियान में गहरु ग्राम सभा में ही लेखपाल बिदेश जांच कर रहे थे, जिस पर उन्हें 18 दिसंबर को फोन से धमकाया गया था। इस धमकी का प्रपत्र लेखपाल बिदेश कुमार रावत द्वारा तहसील में अधिकारियों को दिया गया था। गहरु ग्राम सभा में जो जांच बिदेश कुमार कर रहे थे उसमें विजिलेंस के किसी कर्मी का पैसा लगा हुआ है, जिस फोन नंबर से उनको धमकी दी गई वह विजिलेंस का नंबर है इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट लेवल की जांच हो। लेखपालों द्वारा मंडलायुक्त के आदेश निर्देशानुसार सरकारी भूमि की पैमाइश कर निकालने की कवायद चल रही है तमाम भू माफिया दबंग प्रॉपर्टी डीलर, ऊंचे रसुख, पैसे वाले लेखपालों की जान के पीछे पड़ जाते हैं, ऐसे में लेखपाल संघ ने लेखपालों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। 2 दिन से तहसील परिसर में चल रहे इस धरने में आज तीसरे दिन जिले के पदाधिकारी और लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव ने भारी संख्या में लेखपालों के साथ शिरकत की। राम मूरत यादव ने कहा जिन संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल बिंदेश को उठाया गया है, इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो कार्य लेखपाल बिदेश कुमार कर रहे थे, उस अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध जांच होनी चाहिए। पूर्व में लेखपाल बिदेश कुमार द्वारा जो पत्र तहसील अधिकारियों को दिया गया है उसको संज्ञान में लेना चाहिए। पूरे प्रदेश में लेखपाल सरकारी जमीनों के रक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं , दबंग भू माफिया उनके दुश्मन बन जाते हैं बरेली में लेखपाल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर के लेखपाल संघ आंदोलनरत हैं। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा मांगे न मानी गई तो प्रदेश लेखपाल संघ पूरे प्रदेश में, सभी तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेगा। ग्यात्बय हो कि सरोजिनी नगर तहसील की पिनवट,गहरु, बिजनौर कल्ली पश्चिम,खसरवारा, अमौसी,भागू खेड़ा (जैती खेड़ा) आदि गांवों मे भारी पैमाने पर सरकारी सुरक्षित जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा प्लाटिंग कर कॉलोनी विकसित कर दी गई है। तहसील दिवस एवम व्यक्तिगत तौर पर ग्राम वासियों द्वारा जांच के एवं भूमि खाली करवाने के प्रार्थना पत्र लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *