कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ सफल

Spread the love

लखनऊ । प्रियंका मौर्य, सदस्या, राज्य महिला आयोग द्वारा लोकबन्धु राज नरायन संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में नवजात कन्याओं के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक कन्या शिशुओं को बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की गई, जिसमें लगभग 30 नवजात कन्याओं को किट दिया गया साथ ही उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु आवेदन करने के लिए जागरूक कर योजना से संबंधित पैमफ्लेट वितरित किया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह ने सदस्या को बेटी बचाओ- बेटी पढाओ कप देकर सम्मानित किया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोकबन्धु राज नारायन संयुक्त चिकित्सालय से डॉ मृदुला, स्टॉफ नर्स वंदना एवं वन स्टाॅप सेंटर, लखनऊ की सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह व समस्त टीम उपस्थित रही तत्पश्चात प्रियंका मौर्य, सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर लखनऊ के अल्पावास गृह में रह रही पीड़िताओं को शॉल वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *