सुनील पाठक ब्यूरो गोरखपुर, पूर्वांचल हेड,
गोरखपुर जनपद की कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत पीपीगंज वार्ड नंबर 2 बंधूपुर में श्री श्री लक्ष्मी नारायण नव कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो दिनांक 8 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा। यज्ञकृता श्री रामदास जी महाराज बनारस वाले हैं कार्यक्रम आयोजन यज्ञ करता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर सोमवार कलश यात्रा समय प्रातः 8:00 बजे ,9 दिसंबर मंगलवार यज्ञ प्रारंभ, 17 दिसंबर बुधवार यज्ञ पूरा , 18 दिसंबर शुक्रवार विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। यज्ञ करता ने बताया कि वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमारे पूर्वज मनीषियों एवं साधु संतो ने बड़े-बड़े यज्ञ शालाओं में हवन पूजन का कार्य करते आ रहे हैं। जिससे वायुमंडल में पहले दूषित वातावरण को नष्ट किया जा सके। समाज के हर मानव को शुद्ध वातावरण उपलब्ध हो सके और स्वास्थ्य बना रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान महंत रामदास जी महाराज बनारस वाले ने क्या कुछ कहा खुद सुनते हैं उन्ही की जुबानी।
श्री श्री लक्ष्मी नारायण नव कुंडी महायज्ञ में भजन एवं संगीत में कथा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम में प्राइवेट विद्यालय का प्रचार प्रसार भी देखने को मिला
