पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार व वन स्टॉप सेंटर, द्वारा युवतियों को वितरण किए गए कौशल विकास के प्रमाण पत्र

Spread the love

लखनऊ ।। कोतवाली कृष्णा नगर अन्तर्गत राजनारायण लोकबन्धु हॉस्पिटल के प्रांगण में स्थित वन स्टॉप सेंटर,लखनऊ में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। लाभार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए पाण्डेय जी ने सभी लाभार्थियों को सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रकिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह जी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार व वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 2 माह का होटल मैनेजमेंट अंतर्गत फूड एंड बेवरेज का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक कराया गया और बताया कि बहुत जल्द ही इन लाभार्थियों का प्लेसमेंट भी कराया जाएगा। केंद्र प्रशासिका द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली (रेस्क्यू, मेड़िकल सुविधा, अल्पावास, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, काउंसलिंग, विधिक सहायता) व सुरक्षा चक्र की जानकारी दी जिनमें 181(महिला हल्पलाइन), 1090(वूमेन पावर लाइन),108(एम्बुलेंससेवा),102(स्वास्थय सेवा),1098(चाइल्ड लाइन),112(पुलिस आपातकालीन सेवा),1076(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), इत्यादि नम्बरों की जानकारी दी गई एवं साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित निराश्रित पेंशन,बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना एवं घरेलू हिंसा, छेड़छाड़,दहेज प्रथा के बारे में जागरूक किया एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, केंद्र प्रशासिका अर्चना सिंह, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज शालिनी सोनकर, जन शिक्षण कार्यकम अधिकारी अवधेश कुमार, ट्रेनिंग इंचार्ज सीमा सिंह, एसेंसिव एजुकेयर लिमिटेड से पंकज कुमार जी एवं वन स्टॉप सेंटर की समस्त टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *