घातक गेंदबाज़ी से शालीमार कारपोरेशन ने मारी बाज़ी

Spread the love

प्रिशा गोल्ड टी-20 टूर्नामेंट में खेले गए मैच मे शालीमार कारपोरेशन की ऒर से की गई घातक गेंदबाज़ी के चलते दूसरी टीम के पाँव उखड़ गए और पूरी टीम 17 ओवरों मे अपने सभी विकेट खोकर महज 116 रन पर ही सिमट गई।
लखनऊ,गोमती नगर स्थित सीएसडी सहारा क्रिकेट मैदान में चल रहे प्रिशा गोल्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुकाबला जिसमे केवीजीएन और शालीमार कारपोरेशन के बीच खेले गए टी-20 टूर्नामेंट मे पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीजीएन ने अपने 17 ओवरों मे अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 116 रन ही बना सकी जिसमे निर्मल उपाध्याय ने 42बॉल पर 34 रनों की पारी खेली जब कि शमीम अली ने 28 रन बनाये जिसमे मुकेश कुमार ने 5 विकेट लेकर पूरी टीम को धाराशाही कर दिया
जिसके जबाब मे शालीमार कारपोरेशन ने 16.4 ओवरों मे ही लक्ष्य को पा लिया जिसमे उसने अपने सिर्फ 5 विकेट ही गवाएं जिसमे अभिमन्यु यादव के 43 रन 41 बॉल जिसमे 7 चौके शामिल रहे।
वहीँ अपनी घातक गेंदबाजी से 5 विकेट लेने वाले मुकेश कुमार को मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *