ओम ट्रेडिंग कम्पनी परिवार ने अपने सैकड़ों डीलरों के साथ देखी “जाट” मूवी

Spread the love


अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल,परिवार में क्वॉलिटी टाइम बिताने का दें मौका -दीपक श्रीवास्तव
गोरखपुर, शहर गोरखपुर में लगभग हर प्रकार के होलसेल कैमरे की बात करें तो शाही मार्केट में स्थित ओम ट्रेडिंग कंपनी का नाम तो आ ही जाता है सीसी,टीवी, कैमरा,लैपटॉप के क्षेत्र में ओम ट्रेडिंग कंपनी लगभग सभी प्रकार के कंपनियों के उत्पाद अपने डीलरों को लगभग 10 साल से प्रदान कर रही है। उपरोक्त फर्म के डायरेक्टर दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजय चौराहा स्थित ए.डी. सिनेमा हॉल में 100 से ऊपर की संख्या में अपने डीलरों व उनकी फैमिली एवं कवरेज करने गए पत्रकारों को जाट मूवी दिखाई गईlफिल्म में इंटरवल के दौरान पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए ओम ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर दीपक श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी शिप्रा श्रीवास्तव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।अपने उद्बोधन में ओम ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि आज के भाग दौड़ भरे परिवेश में परिवार जनों के बीच समय निकालकर मनोरंजन करना या ट्रिप पर जाना एक बहुत बड़ी चुनौती है,आज की जीवनशैली इतनी व्यस्त है, कि एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद लोगों को अपने परिवार के साथ फुर्सत के दो-चार पल बिताने का भी मौका नहीं मिलता। ऐसे में सिनेमा, मनोरंजन या फैमिली हॉलिडे के बहाने उन्हें अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों के लिए छुट्टियां केवल सेहत बनाने, कुछ सीखने, ज्ञान बढ़ाने और मौज-मस्ती करने ही नहीं, बल्कि अपने मूल और रिश्तों को सहेजने का भी एक साधन है।
इस मौके पर ओम ट्रेनिंग सेंटर के समस्त कर्मचारी एवं डीलर सहित पत्रकारों ने भी जाट फिल्म को देख मनोरंजन के साथ आनंद लिया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए इन पत्रकारों को किया गया सम्मानित
फिल्म में इंटरवल के दौरान शहर के कुछ चुनिंदा पत्रकारों में सुनील कुमार पाण्डेय, शक्ति सिंह, पवन गुप्ता, सुनील मणि त्रिपाठी, के.के.श्रीवास्तव,आदर्श श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, दिलजीत कौर, रीमा वर्मा,राकेश यादव को सम्मानित किया गयाl
कार्यक्रम एस. आई. न्यूज़ के संपादक शक्ति सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी ने किया।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व धन्यवाद शक्ति सिंह के द्वारा ज्ञापित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *