महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक का कार्यक्रम मानसून फिएस्टा- 2023

0
17

महापौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक का कार्यक्रम मानसून फिएस्टा- 2023

संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। मंडपम में आयोजित लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक” के कार्यक्रम “मानसून फिएस्टा- 2023” का आयोजन मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राग भूपाली से हुई। उसके तुरन्त बाद वेस्टर्न डांस के छम छम के गाने पर प्रशस्ती, जस्नैन , अनुषा , पंखुड़ी , पायल , आरुषि, शगुन , आदि बच्चो ने अपनी परफारमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।जिससे कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जा सके एवं उन्हें अपनी अतुलनीय प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि ये कलाकार बच्चे निश्चित रूप से भविष्य में एक मुकाम हासिल कर देश का नाम रौशन करेंगे।इस दौरान उन्होंने साभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भेंट की। कार्यक्रम में गिटार की परफॉर्मेंस य शाम मस्तानी, जिंदगी एक सफर है , मेडले गानों पर आशुतोष, आयुष, कुशाग्र,आरोही , रान्या , आदित्य सक्सेना, अनन्या नित्या, अनिमेष, अनस, शूधानसु, ऐसी शानदार प्रस्तुति की दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ! कत्थक की किशन वंदना और छलका – छलका पर्फॉर्मेंस में ईरा मिश्रा, पाखी, विदुषी, जिगिशा, पारुषि ने लखनवी कत्थक का नजारा पेश किया। कीबोर्ड की परफॉरमेंस “सारे जहान से” में अयांश, रुद्रा, चैतन्या, देव्रत, सौभाग्, गुंटास, प्राण्य, जसनैन ने अपनी प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया कि क्लासिकल डांस और इंस्ट्रूमेंट का आज भी कोई जवाब नहीं है। लुंगी डांस औरचकदूम दुम गाने पर वेस्टर्न डांस के स्टूडेंट्स आदित्री, चिन्मय, निवंशी, मिनिषा, अद्विका, मनस्वी, अभ्युदित, श्रेस्था, प्रत्यूष, श्रुवी, नियारा, अलख, अमय, ने ऐसा धमाल मचाया कि दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त और भी बहुत सी शानदार प्रस्तुतियां बच्चों ने दी जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के अतिरिक्त एकेडमी के फाउंडर आर .के मिश्रा और अजीत उपाध्याय, विशाल पांडेय , अमित सिंह, संदीप केसरी, प्रदीप सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रंजीत संगम, अर्चना मिश्रा आदि लोग एकेडमी की तरफ से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्त में बच्चो को समानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here