प्रेम जाल में फंसा युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म किया।

0
7


प्रेम जाल में फंसा युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म किया।
लेखराज कौशल हापुड़/
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में इंटर की छात्रा है। साथ पढ़ने वाले छात्र ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया। बेटी ने इस संबंध में परिजनों को बताया। जिसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी।
बृहस्पतिवार को वह रिश्ता करने आरोपी के घर पहुंचे, तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। सिंभावली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here