नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास

0
3

नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास।
लेखराज कौशल
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान पीडि़ता की मां मौके पर पहुंच गई और शोर मचा दिया। आरोपी मां को धक्का देकर फरार हो गया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर में पीडि़ता का कहना है कि वह गरीब महिला है और घरों में चौंका बर्तन साफ करने का काम करती है। 16 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह लोगों के घरों में काम कर अपने घर पहुंची थी। उसने देखा कि गांव का ही एक युवक उसकी 15 साल की नाबालिग पुत्री को बाथरूम में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। आरोपी ने नाबालिग का मुंह दबा रखा था।
युवक की हरकत को देखकर उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद युवक उसे धक्का देकर फरार हो गया। धक्का देने से उसको चोट आई। पीडि़ता का कहना है कि लोकलाज के डर से वह थाने में देरी से आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here