ब्रह्मांड की आवाज न्यूज़
ब्यूरो अजीत शर्मा
मिश्रा पॉलिक्लिनिक अस्पताल बैढ़न से ड्यूटी कर घर लौट रहे 26 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह अवैध रेत का परिवहन कर रहा था। लोगों ने पुलिस पर सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह से ही बैढन बीजपुर मार्ग के शासन पुलिया के पास चक्का जाम किया हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।.
शासन टुसा निवासी नीरज दुबे (26) पिता बलराम दुबे मिश्रा पॉलिक्लिनिक अस्पताल बैढन से ड्यूटी करने के बाद बुधवार की रात अपने घर वापस जा रहा था। वह शासन पुल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवार कर रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात में मौके पर पहुंचकर अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर का नंबर व रेत को घटना स्थल पर ही डंप कर दिया था। पुलिस उसी ट्रैक्टर से मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
2 साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि नीरज दुबे की शादी 2 साल पहले हुई थी। वह अपने मां-बाप की इकलौता बेटा था। नीरज की एक 9 महीने की एक बच्चा भी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया है।