सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0
28

लखनऊ। बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दिवस को खास बनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन में नारी का सबसे ज्यादा और प्रथम महत्व होता है क्योंकि वह नारी ही होती है जो एक नए जीवन को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा जहां महिलाओं का सम्मान नहीं वहां पर पतन निश्चित है। सभ्य समाज की परिकल्पना में महिलाओं का विशेष महत्व है। डॉ. सशक्त सिंह ने आगे कहा कि हमारे भारतवर्ष में महिलाओं को हमेशा से पूजनीय माना गया है और माना जाएगा। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने नाटक, नुक्कड़, नृत्य आदि की प्रस्तुति की। जिसमें महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे दिखाये गए। साथ ही इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस विशेष अवसर पर महिला अध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप निदेशक डॉ.अंकिता अग्रवाल,एन. वर्मा के साथ अन्य सभी महिला अध्यापिकांए उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here