आर्यकुल कॉलेज ओफ़ फ़ार्मसी एंड रीसर्च सीतापुर

0
43


राष्ट्रीय विज्ञान दिवसरू आर्यकुल कॉलेज में आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

सीतापुर जजौर स्थिति आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी और रिसर्च में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को यादगार बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि मलेशिया के डॉ. टॉमी मौजूद एंव डॉं सशक्त सिंह मौजूद रहे। डॉ. टॉमी तकनीकी विश्वविद्यालय (न्प्ज्ड) सेलांगोर, मलेशिया के फार्मेसी विभाग के सीनियर लेक्चरर है।
आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मौजूद आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र और छात्राओं को वर्तमान समय में विज्ञान की उपयोगिता समझायी। उन्होंने कहा कि विज्ञान के छात्रों को अधिक से अधिक शोध में भाग लेना चाहिए और विज्ञान की बारीकियों को समझना चाहिए। आज विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। विज्ञान ने वर्तमान समय में लगभग सभी तरह की बीमारियों का हल ढूंढ लिया है।
डॉ. टॉमी जूलिएंटो एफेंडी ने मलेशिया से ऑनलाइन लेक्चर लिया। जिसमें उन्होंने हर्बल मेडिसिन में हो रही नई खोजों और नई तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विभाग के उप निदेशक आदित्य सिंह ने विज्ञान के उपयोगिता को बताते हुए कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत ही आसान और सुविधाजनक बना दिया है। इसके साथ ही विद्यार्थियो ने मॉडल और पोस्टर के माध्यम से विज्ञान के महत्तव को समझाया। इस कार्यक्रम में डॉ अब्दुल रब खान, रिशभ शुक्ला, मोनिका वर्मा, जूही तिवारी, प्रंकी शुक्ला, सशी प्रभा एंव विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here