राष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता -1 में प्रयागराज की उपासना पाण्डेय ने लहराया परचम

0
20

  • द्वितीय स्थान पर अर्चना त्यागी, तृतीय स्थान पर अंशिता त्रिपाठी, चतुर्थ स्थान दिलीप कुमार तथा पंचम स्थान पर बीनू सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय, सुनीता सिंह सरोवर व डा-दीपा संजय दीप रहीं।

उत्तर प्रदेश : श्रीयम न्यूज नेटवर्क के बैनर तले जनवरी-2022 में आयोजित राष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता -1 के विजेताओं की घोषण श्रीयम न्यूज नेटवर्क की साहित्य संपादिका मनीषा कुमारी के द्वारा किया गत दिनों किया गया। प्रतियोगिता में कुल 24 रचनाकारों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल से प्राप्त अंको के आधार पर प्रतियोगिता का निर्णय किया गया। जिसमें प्रयागराज उत्तर प्रदेश की रचनाकार उपासना पाण्डेय की लघुकथा शिक्षा का उपहार 54 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान रही, वहीं जोधपुर राजस्थान की रचनाकार अर्चना त्यागी की लघुकथा रावण दहन 52 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा लंदन से रचनाकार अंशिता त्रिपाठी की लघुकथा गलती का अहसास 51 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपना परचम लहराया।
आपको बता दें कि श्रीयम न्यूज नेटवर्क इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपनी रचना संस्थान के ई मेल या व्हाट्सएप 31 जनवरी तक मगाया था। प्रतियोगिता का परिणम निर्णायक मण्डल द्वारा दिये गए अंक पर फरवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया गया।
श्रीयम न्यूज नेटवर्क के निदेशक टी-सी-विश्वकर्मा ने बताया कि इससे पहले भी श्रीयम न्यूज नेटवर्क कई बार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है। इससे आयोजन से अभी पिछले कुछ दिन पहले ही एक काव्य/आलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसका शीर्षक था मां की ममता। इसकी सफलता के बाद एक ऑनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कर्म ही पूजा है शीर्षक के तहत उक्त काव्य सम्मेलन का संचालन प्रयागराज की जानी मानी कवयित्री रेनू मिश्रा ने था। दिसम्बर 2021 में जिंदगी शीर्षक के तहत काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि श्रीयम न्यूज नेटवर्क साहित्यकारों को उनकी रचनाओं के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मंच देता रहेगा।
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होने बताया कि श्रीयम न्यूज नेटवर्क के इस प्रतियोगिता का संचालन व संयोजन साहित्य संपादिका मनीषा कुमारी की ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक मुंबई अमरदीप के कार्यकारी संपादक शकील शेख, बिहार से शिखा कुमारी तथा तमिलनाडू से पौनिद्रा नाडार तथा मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रेस की क्राईम की मसहूर पत्रिका मनोहर कहानियां, सत्यकथा के पूर्व सह संपादक विरेन्द्र बहादुर सिंह रहे। इस प्रतियोगिता के मीडिया पार्टनर राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक मुंबई अमरदीप, राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक सबूरी टाइम्स, राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समर इंडिया न्यूज मासिक पत्रिका भारतीय फिल्मी रिपोर्टर, गृहदेवी तथा सच्ची दुनिया रहे। साहित्य संपादिका मनीषा कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया है कि जल्द श्रीयम न्यूज नेटवर्क प्रतियोगिता के अलावा भी जल्द ही साझा काव्य/लघुकथा संग्रह भी प्रकाशित करने पर विचार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here