पांच ब्राह्मण संगठनों कांग्रेस लखनऊ पूर्वी प्रत्याशी मनोज तिवारी समर्थन में उतरे

0
23

ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं: मनोज तिवारी

ब्राह्मण संगठनों के महासंघ ने ऐलान किया कि घर घर जाकर ब्राह्मण परिवारों से मनोज तिवारी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे

शांति सद्भाव क्षमता और समानता पर आधारित सर्व समाज का निर्माण ब्राह्मण करेंगे: मनोज तिवारी

मुस्लिम बस्तियों में “सत्य अहिंसा प्रेम पुजारी मनोज तिवारी मनोज तिवारी” के नारे लगे

घर घर जनसंपर्क और जुम्मे की मस्जिदों किया व्यापक प्रचार , मांगा वोट, इरम कालेज के शिक्षकों और छात्राओं को संबोधित कर मांगा वोट

लखनऊ, 18 फरवरी 2022

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में आज केंद्रीय कार्यालय में ब्राह्मण संगठनों के महासंघ ने बैठक कर मनोज तिवारी के पक्ष में खुला मतदान करने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महाराज सुरेंद्र पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कांत पांडेय, ब्रह्म समाज के पंडित अजय शर्मा, अखिल भारतीय पूर्वांचल ब्राह्मण संगठन के पंडित सुरेश शुक्ला, परसराम अखाड़ा परिषद के पंडित श्रवण अवस्थी, भारतीय ब्राह्मण महासभा के पंडित सिद्धेश्वर दुबे, और ॐ ब्राह्मण महासंघ के महाराज धनंजय द्विवेदी ने लखनऊ पूर्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के केंद्रीय कार्यालय में आकर मनोज तिवारी को बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपा। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के ब्राह्मणों ने ऐलान किया कि वह पूर्वी विधानसभा में हर ब्राह्मण घर में जा जाया कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण देवताओं ने कहा कि पिछले 30 सालों से प्रदेश में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है लेकिन अब वह ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहेंगे आगामी विधानसभा में अधिक से अधिक ब्राह्मण प्रत्याशियों को जीता कर सदन भेजेंगे।

कार्यालय में आयोजित हुई सभा को संबोधित करते हुए लखनऊ पूर्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि अब ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। ब्राह्मण के सम्मान और हक़ के लिए उन्होंने कमर कस ली है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 साल में ब्राह्मणों की जो संस्थागत हत्याएं हुई है उसकी स्वतंत्र एजेंसी और सीबीआई से जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करेंगे।

प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा शांति सद्भाव समता और समानता पर आधारित सर्व समाज का निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधान सभा के ब्राह्मण मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी और जनता की अवेहलना के चलते पूरी तौर पर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो चुका है। मेरी जीत सुनिश्चित है। मैं ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहा हूं।

उधर मनोज तिवारी और उनके समर्थकों ने घर घर जनसंपर्क किया और इसके बाद जुम्मे की मस्जिदों किया व्यापक प्रचार , मांगा वोट। क्षेत्र में आने वाली प्रमुख मस्जिदें पानी गांव की दो मस्जिद करामत मस्जिद खुर्रम नगर की चार मस्जिद विकासनगर की तीन मस्जिद, सुरेंद्र नगर की मस्जिद फ़ातिमी मस्जिद हरी मस्जिद चाँद मस्जिद में अलग अलग टीम बना कर पर्चा वितरण कर मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मंगा जिसमे व्यापक जनसमर्थन मिला। 4 बजे के आस पास मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ इरम कालेज के शिक्षकों और छात्राओं को संबोधित कर वोट मांगा।

रात का प्रचार मनोज तिवारी ने सेक्टर 7 विकास नगर, लोहिया नगर कल्याण पुर खुर्रम नगर आदि क्षेत्र में पैदल यात्रा कर अपने पक्ष में आशीर्वाद और वोट मांगा।

आज के प्रचार में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला आईसीसी पर्यवेक्षक रंजना मिश्रा प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ओंकार नाथ सिंह ओबेदुल्ला नासिर प्रमोद सिंह विपिन शुक्ला अमरनाथ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here