सरोजिनी नगर 170 विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने पार्षद सुधीर राजपाल के साथ नीलमथा में घर घर जाकर किया

0
152

सरोजिनी नगर 170 विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने पार्षद सुधीर राजपाल के साथ नीलमथा में घर घर जाकर किया जनसंपर्क
संवाददाता राजेश कुमार बी ए न्यूज़ लखनऊ
लखनऊ – चुनाव के पहले,दूसरे चरण के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी चुनाव प्रचार की सरगर्मी तेज हो गई है। वही प्रत्याशी जनता से संपर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर 170 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने नीलमथा क्षेत्र में घर घर जाकर जनसंपर्क किया भाजपा की राजेश्वर सिंह ने जनता से कानून व्यवस्था ,बेहतर चिकित्सा गरीबों को मुफ्त राशन,हर गरीब परीवार को मुफ्त चूल्हा सैलेंडर, एवं अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रुप से जनता के लिए शुरू कराना एवं एक बार फिर से भाजपा को उत्तर प्रदेश लाने की अपील की और आशीर्वाद मांगा कहा आप का विश्वास ही हमारा संकल्प है। इब्राहिमपुर से पार्षद सुधीर राजपाल एवं महावीर अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता,राजेश प्रसाद सैनी सेक्टर संयोजक,सौरभ अवस्थी वार्ड अध्यक्ष, डीडी जोशी सेक्टर संयोजक ,सुमन राठौर वार्ड मंत्री, डाँ.हेमंत तूलिका त्रिपाठी ,गंगा भट्ट, विवेक राजपाल, शिव प्रकाश मिश्रा एवं भारी संख्या में लोग साथ में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here