घर-घर स्कूल कॉलेज में गूंज रहा है प्रियंका जी का नारा लड़की हूं लड़ सकती हैं
भाजपा राज्य की कमर तोड़ महंगाई बढ़ती बेरोजगारी के चलते मध्यवर्ग कांग्रेस की समर्थन में उतरा: मनोज तिवारी
लखनऊ, 15 फरवरी 2022
लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में अब लखनऊ के राज्य कर्मचारी भी उतर आए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार से पीड़ित राज्य कर्मचारियों के महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने आज कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में खुला समर्थन देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की है।
उधर लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं जिसमें जनता के बड़े हिस्से का उनको जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय विधायक से त्रस्त जनता कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में खुद-ब-खुद डोर टू डोर जाकर वोट देने की अपील कर रही है।
वही दूसरी तरफ लखनऊ की पूर्वी विधानसभा छात्रों की कॉलेजेस और क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं और युवतियों के बीच में प्रियंका जी का नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार को स्वत आसपुर तरीके से तेज गति से आगे बढ़ा रहा है।
लखनऊ पूर्वी कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज जनसंपर्क के दौरान छोटी-छोटी ग्रुप मीटिंग में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कमरतोड़ महंगाई बढ़ती बेरोजगारी और स्थानीय विधायक की गैर मौजूगी से त्रस्त जनता कांग्रेस के पक्ष में खुले रूप से आ गई है मेरी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस को इस सीट से कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने आगे कहा कि विधायक बनने पर 24 घंटा 30सो दिन मैं जनता की समस्याओं के निवारण के लिए दिन-रात तत्पर रहूंगा।
लखनऊ पूर्वी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने तूफानी जनसंपर्क के दौर क्षेत्र के विनय खंड गोमती नगर मुंशी पुलिया शेखुपुरा विकास नगर खुर्रम नगर रेनबो कॉलोनी जगरानी अस्पताल कंचन बिहारी मार्ग शंकरपुरवा सेकंड बहादुर पुरवा चाँदन गॉंव आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया और जनता से वोट देने की अपील की।