लखनऊ पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को चौतरफा मिल रहा जनसमर्थन

0
29

एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने लिए तूफानी दौरे

प्रियंका गांधी का संदेश-अपील चुनाव में कैटेलिस्ट की भूमिका, मेरी जीत सुनिश्चित: मनोज तिवारी

लखनऊ, 12 फरवरी 2022

लखनऊ पूर्वी विधानसभा में चुनावी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का प्रचार लगातार चढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में तूफानी दौरा से लोगों के बीच में उनकी पैठ लगातार बढ़ती जा रही है। प्रचार और डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान लखनऊ पूर्वी कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का महिलाओं के प्रति जो संदेश और अपील है-शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र वह जनता के बीच में बेहद लोकप्रिय हो रहा है जिसके चलते क्षेत्र में मुझे अपार जनसमर्थन मिल रहा है मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी मेरी जीत में कैटालिस्ट की तरह काम कर रही है।

पूर्वी विधानसभा में आज मनोज तिवारी अरबिंदो पार्क, हुसड़िया विनीत खंड अकबर नगर मरूतिपुरम मानस विहार शक्ति नगर कुर्मांचल नगर आदि क्षेत्रों में सघन दौरा कर लोगो से आशीर्वाद और वोट देने की अपील की।

वही आज महिलाओं की 10 टीम ने घर-घर जाकर महिलाओं से जन संपर्क करते हुए मनोज तिवारी जी के पक्ष में वोट मांगा। इसके अलावा एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के लड़कों की टोली होने पूरे क्षेत्र में अलग-अलग जगह जाकर डोर टू डोर प्रचार करते हुए कांग्रेस और मनोज तिवारी के पक्ष में वोट मांगते हुए उनकी जीत को सुनिश्चित करने की लोगों से वादा लिया। आज के प्रचार के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक रचना मिश्रा के साथ अनसुइया शर्मा शीला मिश्रा लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबा सरोज तिवारी पूर्व अध्यक्ष नीरज जैन पूर्व उपाध्यक्ष अल्पना बाजपेयी कलन्दी तिवारी लवली भैया कल्लू सिंह विजय शुक्ला सतीश मिश्रा योगेंद्र सिंह नेगी विजय शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here