तिनके की तरह बिखर रही कांग्रेस
नए जिलाध्यक्ष शिव चरन लाल कश्यप के समक्ष सैकड़ो कांग्रेसियों ने ली सदस्यता
ब्यूरो – नागेश गुप्ता
बरेली :बरेली में कांग्रेस पार्टी तिनके की तरह बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता प्रवीण सिंह ऐरन ने कांग्रेस का साथ क्या छोड़ा, कि कांग्रेश हासिये पर आती जा रही है। प्रवीण सिंह के जाने के बाद पार्टी में शायद ही कोई ऐसा कद्दावर नेता बचा हो जो पार्टी को टूटने से बचा सके आज समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की मौजूदगी में कांग्रेस के सैकड़ों नेता व पदाधिकारियों ने पंजे का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी में आए सभी कांग्रेसियों में विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने और कैंट विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती सुप्रिया ऐरन को भारी मतों से विजय श्री दिला कर विधायक बनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस का साथ छोड़कर आए प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कमेटी दीपक बाल्मीकि, महेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रामानंद कोहली जिलाध्यक्ष विचार विभाग दीपा जेम्स महिला जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी जयंती प्रसाद प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल मुनीष गंगवार पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी कांग्रेस ईवी सिंह निवेदिता सागर जसवीर शशि चंद्रा कंचन शर्मा ननकू लाल सागर संजय गुप्ता धीरज मधुकर सुशील मसीह फिरदोश ताज गीता राजवंशी अजय गोस्वामी जलील अहमद अंसारी लोकेश पंडित आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
इस मौके पर मुख्य रूप से शुभलेश यादव जफर वेग अरविंद यादव मयंक शुक्ला मोंटी दिनेश यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनुज गंगवार ने किया। समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत को देखकर विरोधी पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।