भाकियू दशहरी के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने एक दिवसीय आमरण अनशन कर दिया ज्ञापन

0
13

हरदोई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने अपने पूर्व घोषित आन्दोलन आमरण अनशन कर आज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव की उपस्थिति मे कोथावां ब्लाक परिसर मे शुरू किया गया।बताते चलें कि गत दिनो गोवंशो को लेकर थानाध्यक्ष इन्द्रजीत व किसानों के बीच गतिरोध हो गया था।गतिरोध की वजह से खुन्नस खाये थानाध्यक्ष ने किसान नेताओं समेत तमाम अज्ञान किसानों के नाम मुकदमा ही दर्ज नही किया बल्कि पुलिसिया धमकी भी देने लगे जिससे नाराज यूनियन जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने आमरण अनशन करने की घोषणा कर दी।आज ब्लॉक कोथावां परिसर मे घोषित कार्यक्रम के तहत किसान नेताओं ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये अपने राष्ट्रीय नेतृत्व मे आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन की जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार संडीला, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सीओ हरियावां समेत मौके पर पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया।किसान नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन मे एक मांगपत्र उक्त अधिकारियों को सौपा। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव इरफान अहमद जिला अध्यक्ष लखनऊ ममता राजपूत तहसील जिला उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता नगर अध्यक्ष बेनीगंज गौरव गुप्ता जिला सचिव नीरज तिवारी जिला मंत्री अनिल सिंघानिया सतेंद्र सिंह वकील यादव सुरेश चंद्र यादव रामचंद्र यादव वेद प्रकाश यादव अनिल यादव सुंदर लाल यादव अमरनाथ मौर्य रामचंद्र गौतम अजय सिंह राजू पाल काढीले वर्मा प्रेम यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here