लक्ष्य सांस्कृतिक,सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थान द्वारा यू पी महोत्सव अली गंज लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ के कार्यक्रम में आज लखनऊ नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी रामा नंद सैनी को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र, पुष्प माला और प्रतीक चिन्ह वरिष्ठ कवि शिव मंगल सिंह सुमन, अनिल जायसवार,शरद पांडे, प्रवीन शुक्ला उर्फ गोबर गणेश ने प्रदान किया। इसी क्रम में नगर के प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन, संजय मल्होत्रा, महेश चंद गुप्ता ,अशोक कुमार पांडेय ,महिमा ,राम नरेश पाल, सुधा मिश्रा, देवेश द्विवेदी और प्रेम शंकर शास्त्री को साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि श्रुति भट्टाचार्य को कला गौरव सम्मान प्रदान किया गया अलीगंज में चल रहे यू पी महोत्सव में आज उपस्थिति कवियों ने अपनी कविताओं से ज़न समूह को खूब गुदगुदा या। मन मोहन बारा कोटी ,अनिल जायसवार ,शरद पांडेय ,रामानन्द सैनी ,कृष्णा नंद राय ,महेश चंद्र पांडेय की रचनाओ को खूब सराहा गया।