सरोजिनी नगर लखनऊ क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार रुद्र दमन सिंह चौहान बबलू सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी चुनौटी में प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह पहुंचे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने भाजपा सरकार को महंगाई सहित अनेक मुद्दों पर आडे हाथों लेते हुए कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के सम्मुख प्रस्तुत किया तथा सपा ,बसपा भाजपा पर जनता का पैसा लूटकर अपनी जेबें भरने का आरोप लगाया इस प्रतिज्ञा मीटिंग में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महीप सिंह, पूर्व प्रधान कल्लू पाल और प्रधान सोनू सिंह प्रधान अनुज सिंह प्रधान केके सिंह कल्लू रावत खरीदे लोधी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।