फतेहपुर संवाददाता विमलेश कुमार मौर्य
खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र केे गुलरियानपर मजरे कूरा गांव में बीती रात एक महिला की धारदार हथियार से सम्बन्धो के कारण हत्या कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।तथा हत्यारिन महिला सहित मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। और मृतका के भाई सत्य प्रकाश पुत्र विदित कुमार की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 332/21की धारा 304B व 498A के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।तथा घटनास्थल का जायजा लेकर एस पी राजेश कुमार ने कानूनी कार्यवाही के आदेश दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के गुलरियानपर मजरे कूरा गांव निवासी योगमाया उम्र लगभग 26 वर्ष पति इंद्रमोहन पुत्र चंद्रमोहन लोधी की दिनांक 26 दिसम्बर 2021की रात्रि समय लगभग साढ़े दस बजे धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतका के पति इंद्रमोहन, जंगबहादुर व हेम बाबू भाई है तीनो घर में अलग-अलग रहते है। और यह भी बताया जाता है कि महराजगंज गोरखपुर निवासिनी नेहा वर्मा दोनों ऐ दिल जाने भोजपुरी फिल्म में रोल करते थे। और इस भोजपुरी फिल्म की नेहा हीरोइन व गायिका थी। और इसके पूर्व में भी पस्चाताप भोजपुरी फिल्म में दोनों एक साथ फतेहपुर में सूटिंग किया था।जिसके कारण नेहा का आना जाना कूरा गांव होता था। महीनों गांव में मृतका के साथ हिलमिलकर रहती थी।वही परिजनों ने बताया कि नेहा वर्मा दिनांक 21 दिसम्बर 2021को कूरा गांव आयी थी। और मृतका के साथ कमरे में रहती थी।मृतका का एक पुत्र अनमोल डेढ़ वर्ष का है। तीनों लोग एक साथ कमरे में थी।बीती रात को हंसिया से हत्या कर कमरे से बाहर निकलकर सड़क तक जाने के बाद वापस आकर घटना की जानकारी दिया।तभी परिजनों ने अपने भाई को फोन से हत्या की जानकारी दिया।वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।तथा दोनों को हिरासत में लेकर मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
मृतका के भाई सत्य प्रकाश व पिता निवासी सुल्तानपुर हालसा मजरे अब्दुल्लापुर घूरी थाना थरियांव ने बताया कि अपने पुत्री की शादी 15 फरवरी 2015 में दान दहेज के साथ किया था। दोनों लोगों में कोई किसी प्रकार का वाद-विवाद नहीं था।नेहा के अवैध सम्बन्ध हमारे दामाद से थे।जिसके कारण इसने साजिशन हत्या कर दिया है।इन पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सम्बन्धो के कारण धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।