मिशन पिंक हेल्थ के अंतर्गत डॉ मिथिलेश सिंह व डॉक्टर अनूप सिंह द्वारा क्रिसमस के त्यौहार के पूर्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया में किया गया

0
72


जिसमें स्कूल के बच्चों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। कोरोना महामारी के दौरान किस प्रकार साफ और सफाई के द्वारा हम स्वस्थ रह सकते हैं इसके बारे में डॉक्टर मिथलेश सिंह ने उच्च प्राथमिक स्कूल सरैया के बच्चों को बताया वा मास्क वितरित किए गए। समय-समय पर साबुन से हाथ धो कर अथवा सैनिटाइजर के प्रयोग के द्वारा भीड़ भाड़ की जगहों पर मास्क लगाकर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है यह बच्चों को बताया गया।
बच्चियों को मेंस्ट्रूअल साइकिल और उससे होने वाली समस्याओं के बारे में बताया साथ ही उस दौरान होने वाली समस्याओं का निदान भी बताया गया। किस प्रकार हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेकर बच्चों में एनीमिया की समस्या को दूर किया जाता है और खान-पान में क्या क्या होना चाहिए इसकी जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में बच्चों की स्वास्थ संबंधी जांच की गई तथा उन्हें उपयुक्त दवा व टॉनिक उपलब्ध कराई गई। लड़कियों को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराते हुए उसके बारे में जागरूक किया और झिझक को छोड़कर सामान्य प्रक्रिया मानते हुए इससे संबंधित समस्या से अपनी माता शिक्षक और डॉक्टर को बताने को कहा।
कार्यक्रम का आयोजन मिशन पिंक हेल्थ के द्वारा शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया के समस्त स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह ,सहायक अध्यापक सुमन दुबे , अंजू यादव शिक्षामित्र सहित समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
समस्त स्टाफ सहित बच्चों ने क्रिसमस दिवस के उपलक्ष में केक काटा और हर्ष और उल्लास से खुशियों के त्योहार को एक दूसरे के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here