नारायण सामाजिक पुरस्कार 2021 से रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह को जयपुर में किया गया सम्मानित,* प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक और रुद्राक्ष मैन के नाम से प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ रिपुदमन सिंह को नारायण सामाजिक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम राजस्थान राज्य के जयपुर में महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह को उनके द्वारा विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट कार्य के लिए उक्त सम्मान दिया गया है। मालूम हो कि राजस्थान राज्य के जयपुर में स्थित श्री नारायण मानव सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। सम्मान पाकर रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह ने कहा है कि समाज की सेवा करने में उन्हें अलग सुकून मिलता है। किसी असहाय, जरूरतमंद , गरीब लड़कियों की शादी व पढ़ाई-लिखाई में मदद करते हैं तो खुशी का अनुभव होता है। यह सम्मान पाकर काफी खुश हूं। तथा हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में काम करता रहूं।विदित हो कि समाज सेवी पर्यावरण प्रेमी, वृक्ष मित्र रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। उनके द्वारा अभी तक 18 बार रक्तदान किया जा चुका है। और उनकी संस्था प्रशांत फाउंडेशन द्वारा कई तरह के अभियान चलाये जा रहें हैं। इसके अलावा कंबल वितरण, अंग वस्त्र वितरण ,स्वच्छता अभियान, पौधारोपण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, वृक्षदान महाअभियान, मिशन ग्रीन अर्थ, पर्यावरण संरक्षण के लिए त्रिवेणी प्रोग्राम, एक व्यक्ति एक वृक्ष , पर्यावरण जागरूकता अभियान , स्कूल चलो अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान , पर्यावरण शुद्धि और अनाज एवं राशन वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, पाठ्यक्रम सामिग्री का वितरण, गरीब एवं असहाय बेटियों की शादी , गरीब असहाय एवं अनाथ बच्चों को शिक्षित करने कार्य और वृद्ध लोगों को संरक्षण एवं पोषण और गायों का संरक्षण और पोषण करने का कार्य। पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक, रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह को सम्मान मिलने पर संस्था के पदाधिकारी संरक्षक मान सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।