5 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने खून से माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र

0
81



उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा लखनऊ द्वारा प्रांतीय संघ के आवाहन पर आज दिनांक 22-12- 2021 को प्रांतीय कार्यालय बी – 4, दारुल सफा ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पार्क में 5 सूत्री मांगों के निराकरण किए जाने को लेकर माoप्रधानमंत्री जी एवं माo मुख्यमंत्री जी व निर्देशक, पंचायती राज विभाग को अपने खून से पत्र लिखकर मांगों के निराकरण किए जाने की आशा व्यक्त की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 वर्षों के पश्चात अब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की निम्नलिखित मांगों का निस्तारण नहीं हो सका है, जिसके कारण विवश होकर संघ के पदाधिकारियों को अपने खून से पत्र लिखना पड़ रहा है। उनकी मांगे निम्न वत है: –
1-पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
2-पदोन्नत की व्यवस्था की जाए।
3-विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए।
4-पे-रोल व्यवस्था समाप्त की जाए।
5-कर्मचारियों को कैशलेस कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
उक्त कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक गौतम, राजू भारती ,सूर्यभान सिंह, सुरेश कुमार ,संदीप कुमार ,सुजीत कुमार ,पवन बाल्मीकि ,मनोज भारती ,धर्म चंद्र, देवी प्रसाद ,आदि पदाधिकारी शामिल रहे ।
भवदीय
(रामकिशन)। (धर्म प्रकाश कुशवाहा)
जिला अध्यक्ष। जिला कोषाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here