ब्यूरो : नागेश गुप्ता
बरेली : समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर और रणवीर सिंह जाटव का आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सपा के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी में जोरदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय सचिव का स्वागत पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव डॉक्टर अनीश बेग इंजीनियर अनीस अहमद खां गौरव जयसवाल नूतन शर्मा धर्म बीएस सागर पवन सक्सेना नीरज तिवारी जितेंद्र पाल सिंह पप्पू राणा रामसेवक प्रजापति हरि सिंह वरदान नफीस आजाद बंता सिंह आदि ने फूल माला से स्वागत किया।
सपा में शामिल हुए नरेश सोलंकी का पार्टी कार्यालय पर स्वागत
बरेली। हाथी की सवारी छोड़कर साइकिल पर सवार हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेश सोलंकी का आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। नरेश सोलंकी ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया है। जिला अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि नरेश सोलंकी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
रुचि ठाकुर बनी महिला सभा की जिला सचिव
बरेली। आज महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान ने रुचि ठाकुर को महिला सभा का जिला सचिव बनाया है। इस मौके पर मुख्य रूप से नीरज तिवारी अलका सक्सेना प्रियांशी शर्मा आदि मौजूद थी।