बरेली : चित्रगुप्त चौक के लोकार्पण की वाहवाही बेवजह लूटना चाहता है एक सपा पार्षद

0
111

ब्यूरो : नागेश गुप्ता

बरेली : 22 दिसंबर को कोहारा पीर पर चित्रगुप्त चौक का लोकार्पण शाम 4:00 बजे महापौर डॉक्टर उमेश गौतम के कर कमलों के द्वारा होने जा रहा है। लेकिन लोकार्पण से पहले ही यह चौक विवादों में घिरता नजर आ रहा है। क्षेत्र की पार्षद शालिनी जोहरी ने बीए न्यूज़ 24 * 7 चैनल को बताया इस चौक के निर्माण को पार्षद सतीश कातिब और अभिषेक सक्सेना ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लगाया था। जिसे अन्य पार्षदों ने मिलकर पारित कराया। प्रस्ताव मंजूर हो जाने के बाद नगर निगम ने चित्रगुप्त चौक के निर्माण पर धन लगाया। जिसका लोकार्पण 22 दिसंबर को शाम 4:00 बजे होने जा रहा है लोकार्पण होने के बाद इस चौक को कायस्थ समाज को समर्पित कर दिया जाएगा। पार्षद शालिनी जौहरी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी का एक पार्षद इस पर कब्जा कर रहा है। उस पार्षद ने सभी को दरकिनार करते हुए अपना कार्यक्रम कराने की घोषणा करती है जबकि चौक बनाने का खर्चा नगर निगम ने किया है यह पार्षद कलम दवात लगाने के नाम पर गुंडागर्दी कर रहा है। शालिनी जोहरी ने कहां है कि वह किसी भी कीमत पर किसी की धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगी। क्योंकि यह क्षेत्र उस पार्षद का नहीं बल के उनका है। लोकार्पण कार्यक्रम में सभी दलों के पार्षदों कायस्थ समाज की प्रमुख विभूतियों तथा नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार को भी आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here