बरेली नागेश गुप्ता
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज समाजवादी महानगर लोहिया वाहिनी कमेटी का विस्तार हुआ। महानगर अध्यक्ष लक्की शाह बॉक्सर ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा समाज में एकता बनाए रखने की और एकजुट होकर रहने के लिए 2022 में अखिलेश यादव को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है।
महासचिव अंकित आर्य ने कहा कि आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हम सब को एकजुट होना होगा।
बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी राष्ट्रीय प्रवक्ता हम्माद नबी चौधरी मंजर हुसैन मयंक शुक्ला मोंटी नूतन शर्मा पवन सक्सेना कलीमुद्दीन डॉक्टर अनीश बेग इंजीनियर अनीश गौरव जायसवाल आकाश यादव काले भारती चौहान नीरज तिवारी इसरफील रश्मि जहीर मखदूम मानस सक्सेना हिमांशी शर्मा आसिफ कुरेशी शावेज़ अहमद इलियास नदीम संजीव शर्मा रोमान अंसारी करण बाल्मीकि जसपाल सिंह बग्गा मनीर ख़ान अनमोल तिवारी आदि के साथ पार्षद मौजूद थे।