बरेली : हर घर हर गाड़ी और अपने अपने कार्यालय पर सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता सपा का झंडा लगाएं: अगम मौर्य

0
81

ब्यूरो : नागेश गुप्ता

बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने की। बैठक में पार्टी जिला अध्यक्ष अगम मौर्या ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर पर हर गाड़ी पर और अपने अपने कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें। उन्होंने कहा क्योंकि जितने ज्यादा से ज्यादा झंडे हम घरों पर लगाएंगे उतनी ही मजबूत सरकार बनायेंगे।

बैठक में प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में किस तरह से ब्राह्मणों की दुर्दशा हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। ब्राह्मणों की हत्या पर अभी तक कोई जांच नहीं हुई सभी निर्दोष ब्राह्मणों को झूठों केसों में फसाया जा रहा है। गांव देहात का किसान बुरी तरह से परेशान है खेती को खाद नहीं मिल पा रही है गन्ने का पैसा लगातार लटकाया जा रहा है। नौजवान रोजगार को परेशान है यह भाजपा सरकार सारी नौकरी और सारा विकास केवल कागजों पर चला रही है। जमीनी तौर पर कुछ भी नहीं है और जनता इस बात को वाकु भी समझ चुकी है और जान चुकी है की अगर ब्राह्मण भी कोई अपनी पार्टी है तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी हैं। उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरा केंद्रीय नेतृत्व यहां तक कि खुद देश के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। यह सभी अखिलेश यादव की यात्रा में जम रही भीड़ अपार समर्थन से घबरा गए हैं। भाजपा सरकार का सारा झूठ जनता के सामने आ चुका है। अब भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश से विदाई निश्चित है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव जिला सचिव नूतन शर्मा पूर्व जिला महासचिव राजेश पाराशरी प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी फ़हीम हैदर प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड आकाश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा अवधेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नितिन गौड़ जिला उपाध्यक्ष विश्व पाल उपाध्याय , अंशु शर्मा चंद्र भूषण शुक्ला सीटू पाठक बबलू शर्मा ओम प्रकाश शर्मा अशोक गौड़ कपिल गौड़ अभिषेक शुक्ला माधव मिश्रा विपुल पाराशरी मोहित शर्मा अमित मिश्रा मुकेश पांडे सुमित कुमार शंखधार कमल कांत शर्मा ग्राम प्रधान रोहित शर्मा अनिल कुमार शर्मा अनिल उपाध्याय शीलू शर्मा संजीव शर्मा अंकुर पाठक मुकेश मिश्रा दीप्ति पांडे आदेश भारद्वाज विष्णु शर्मा रंजीत शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here