मेड़ता गादीपति किन्नर एवं अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन की किन्नर मोर्चा मेड़ता तहसील अध्यक्ष राजकुमारी बाई एवं अखिल भारतीय मानव सेवा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने बेबस असहाय लोगों को बुटाटी मंदिर में कंबल व गद्दे किए भेंट
प्रभात के समय ही अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय के साथ बुटाटी धाम पहुंची राजकुमारी बाई किन्नर
मेड़ता सिटी: मेड़ता किन्नर समाज गादीपति एवं अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा मेड़ता किन्नर मोर्चा तहसील अध्यक्ष राज कुमारी बाई किन्नर मंगलवार अलसुबह हि अपने किन्नर साथियों एवं अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय के साथ बुटाटी चतुरदास जी महाराज के मंदिर पहुंची तथा वहां पहुंचकर गाड़ी भरकर लाए हुए कंबल व गद्दे मंदिर प्रसासन को भेंट किए जानकारी मे राजकुमारी किन्नर ने बताया की हमारी सब की आस्था चतुरदास ज़ी महाराज से जुडी हुई हैं यहां भक्तो के लिए हम से जो बन पड़ा सेवा कार्य किया हैं राजकुमारी के साथ आए दुरदराज के किन्नर साथियों ने सभी भक्तो को सवामनी परशाद का वितरण किया मोके पर हि दस हजार की राशि मंदिर प्रशासन को भेंट की सवेरे छ बजे हि टीम मंदिर मे पहुँच गई भक्तो ने जम कर इनका आशीर्वाद लिया इस मोके पर काजू बाई किन्नर कुचामन रानीबाई किन्नर किशनगढ़ गुड्डी बाई किन्नर तराना बाई किन्नर सहित अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पांडे व अन्य भक्त मौजूद रहे राजकुमारी बाई ने कहा कि सच्चा सुख गरीबों की सेवा ही हैं अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा मानव मानवता की सेवा ही भगवान की सेवा हैं कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि जीव जंतुओं एवं पशु पक्षियों की सेवा करने के लिए ही भगवान ने हमें मनुष्य बनना कृष्णा पाण्डेय ने कहा अपना और अपने परिवार का पालन पोषण तों तों जानवर भी करते हैं सभी जीव जंतुओं का पालन पोषण करने के लिए ही भगवान ने हमें मनुष्य बनाया है