बरेली : लाल टोपी 2022 में नहीं, बल्कि 2024 में भी भाजपा के लिए बनेगी सबसे बड़ा खतरा: जूही सिंह

0
433

*सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता ने किया भाजपा पर करारा हमला

*भाजपा ने जनता की भावनाओं से खेला अब जनता चुनाव में देगी करारा जवाब
*उपजा प्रेस क्लब में जूही सिंह समेत 12 महिला को दिया नारी शक्ति सम्मान

बरेली : ब्यूरो नागेश गुप्ता की खास खबर

बरेली। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता जूही सिंह आज पत्रकारों के बीच पहुंची। उपजा इस क्लब में आयोजित मीट टू प्रेस कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों के किए गए सवालों के बहुत ही सधे हुए जवाब दिए। जूही सिंह ने प्रधानमंत्री के लाल टोपी वाले बयान पर करारा हमला बोलते हुए कहा की लाल टोपी उनके लिए खतरा है, 2022 मैं और उससे बड़ा खतरा 2024 में है।
एक प्रोफेशनल सीए लंदन से मास्टर्स करके अपना एक्सपोर्ट बिजनेस चलाने वाली जूही सिंह के पिता एक आईएएस अधिकारी रहे हैं। स्वभाव से बेहद बिनम्र , शहद और सटीक जवाब देने वाली जूही सिंह समाजवादी पार्टी का टीवी डिबेट्स का भी एक मशहूर चेहरा है। पत्रकारों के बीच होने कहा कि वह भी कुछ समय के लिए देश के नामचीन पत्रिका में पत्रकार बतौर काम कर चुकी है। जब उनसे पूछा गया कि पीएम ने लाल टोपी खतरा बताया है, उन्होंने कहा कि लाल टोपी उनके यानी भाजपा के लिए खतरा है, अभी 2022 में फिर उससे बड़ा खतरा 2024 में।

समाजवादी पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को उन्होंने अभूतपूर्व बताया। जब उनसे पूछा गया कि जब सपा ने इतने ज्यादा विकास कार्य किए तब चुनाव क्यों हार गए। सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोला, जनता की भावनाओं से खेला। जनता ने भावनाओं में बहकर वोट दिया। लेकिन अब जनता को समझ आ गया है कि भाजपा काम ना करने वाली नाकाम सरकार है। 2022 में जनता ने सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कॉन्ग्रेस 40% महिला आरक्षण की बात कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है हमारी पार्टी की सबसे अधिक महिला आवेदक हैं। जो विधानसभा चुनाव का टिकट चाहती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहते हैं की टिकट उस महिला को मिले जो काबिल होता था हमारी जिम्मेवारी होगी कि हम उसको जिता कर लाएं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा के रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला के नाम पर सबसे बड़ा झूठ बोला।
पत्रकारों के एक सीधे सवाल पर की समाजवादी पार्टी को तो गुंडों की पार्टी कहकर प्रचारित किया जाता है आप महिला को कैसे जोड़ेंगी। उन्होंने कहा मैंने 2011 में समाजवादी पार्टी जॉइन की, 2012 में चुनाव लड़ी। पूरी पार्टी में लोग मुझे दीदी कहते हैं प्यार देते हैं मैंने किसी भी पुरुष सहयोगी से कभी कोई ऐसी बात महसूस नहीं की। झूठा प्रचार है जो प्रचारित करते हैं वह पहले टेनी और उनके बेटे को परिभाषित करें।
महिला आरक्षण के सवाल पर जूही सिंह ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकती कि हमारी पार्टी महिलाओं को 40% आरक्षण देगी। सबसे ज्यादा महिला सहयोगियों ने सपा में टिकट मांगा है। हर उस महिला को जो सशक्त होगी उनको टिकट मिलेगा और पार्टी की पूरी ताकत से चुनाव लड़ाएगी। सिर्फ टिकट देकर नहीं छोड़ देगी सीट भी जितायेगी। कांग्रेश के 40 पीस दी महिला आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको होमवर्क करना चाहिए कि ऐसा वह कैसे करेंगे। सपा का अभी जब घोषणा पत्र आएगा स्पष्ट हो जाएगा।

इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर पवन सक्सेना ने कहा कि जूही सिंह प्रदेश की राजनीति का साफ सुथरा और एक विनम्र चेहरा है। उनका हम सभी के बीच आना हमारे लिए गौरव की बात है। आप पत्रकारिता की बिरादरी से भी जुड़ी हुई है इस अवसर पर जूही सिंह को प्रेस क्लब की ओर से नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना वरिष्ठ उपाध्याय डॉ राजेश शर्मा सचिव आशीष जौहरी सामाजिक संस्था ह्यूमन चेन की प्रदेश सचिव डॉक्टर उजमा कमर की ओर से दिया गया। जूही सिंह को बरेली की पहचान जरी की शॉल और सुरमा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में गरीब बच्चों के लिए काम करने वाली मेहनाज सोशल वर्कर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शहला जमाल शालीन दीक्षित शाहजहां बेगम रूही नदीम बोस्की शर्मा वैशाली जौहरी आदि को भी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित कर जूही सिंह ने सभी को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी को भी प्रतीक चिन्ह देकर क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा आशीष जौहरी ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here