विष्णुगढ़ से पुनीत लाल महतो का खबर
बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन खरना में भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ कमेटी के निर्माण पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्य समिति के सदस्यों को यह जिम्मेवारी दी गई की अगली बैठक में बूथ समितियों का निर्माण कर सूची प्रस्तुत करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अभी तक धान की खरीदारी शुरू नहीं किया है ,जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपने धान ओने पौने -भाव में बेचना पड़ रहा है। बैठक में माँग की गई कि 24 पंचायत में पैक्स का निर्माण हो गया है।अतः राज्य सरकार से माँग करते है कि बिष्णुगढ़ के सभी पंचायतो में पैक्स के माध्यम से खरीदारी हो जिससे किसानों को परिवहन व्यय में राहत मिलेगी और धान की अधिक खरीदारी होगी ।
हेमंत सरकार पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती है। जिससे सरकारी राशियों का बंदरबांट हो रहा है। राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है विधि व्यवस्था में लगातार गिरावट हो रही है।बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष पिंकी देवी, मंत्री हरि यादव, कोषाध्यक्ष हीरामन महतो,मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष गुलाब शंकर महतो,पंचम महतो किशोर यादव वीरेंद्र महतो ,अर्जुन प्रसाद मंडल ,रामधन माली, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष महतो ,अनुसूचित मोर्चा जिला प्रवक्ता सुरेश राम, तिलेश्वर महतो, अशोक कुमार, हुलास महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।